Friday, June 26, 2015

ईश्वर और मानव प्रेम

किसी भी चीज को जानने के लिए हमें उसके  करीब जाना पड़ता है .
ईश्वर को जानने के लिए भी आपको उसके करीब जाना पड़ेगा .
ईश्वर के करीब जाना केवल अच्छे कर्मों से ही सम्भव है.
जब आदमी का जीवन अच्छाइयों से  भरने लगता है , तब वह ईश्वर को भी अधिक अच्छी तरह समझने लगता है.
और ईश्वर के  सम्बंध में ज्यों-ज्यों उसकी समझ  विकसित होती  जाती  है उसके मन में हर मानव के प्रति प्रेम बढ़ता जाता है.
ईश्वर का ज्ञान  मानव प्रेम की ओर ले जाता है और मानव प्रेम ईश्वर की ओर ले  जाता है.



लियो टाल्स्टाय

No comments:

Post a Comment